SSC CGL PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER in hindi

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) परीक्षा लाखों उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरियों का प्रवेश द्वार है। SSC CGL की तैयारी के दौरान पिछले साल के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) का अध्ययन बेहद महत्वपूर्ण होता है। यह न केवल परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद करता है, बल्कि उम्मीदवारों को उनकी तैयारी का मूल्यांकन करने का भी एक बेहतरीन तरीका प्रदान करता है। इस लेख में, हम आपके लिए SSC CGL के पिछले साल के प्रश्न पत्रों के लेकर आये है-

SSC CGL PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER IN HINDI

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा देश एएफसी महिला एशिया कप फुटबॉल-2022 का आयोजक था?
    • (1) जापान
    • (2) चीन
    • (3) भारत
    • (4) बांग्लादेश
      उत्तर: (3) भारत
  2. Q.7 जनजातीय जनसंख्या (2011) के आधार पर, उस विकल्प की पहचान कीजिए जो निम्नलिखित राज्यों को
    आरोही क्रम मेंव्यवस्थित करता है।

    A. मध्य प्रदेश
    B. महाराष्ट्र
    C. ओडिशा
    • (1) (C), (B), (A)
    • (2) (B), (C), (A)
    • (3) (B), (A), (C)
    • (4) (C), (A), (B)
      उत्तर: (3) (B), (A), (C)
  3. 2018 में गूगल डूडल ने मृणालिनी साराभाई का 100वाँ जन्मदिन मनाया। वह निम्नलिखित में से किस नृत्य शैली की प्रतिपादक हैं?
    • (1) कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम
    • (2) भरतनाट्यम और कथकली
    • (3) यक्षगान
    • (4) ओडिसी और कथक
      उत्तर: (2) भरतनाट्यम और कथकली
  4. निम्नलिखित में से कौन-सा संगीतकार संगीत वाद्य यंत्र सितार पर अपनी महारत के लिए लोकप्रिय है?
    • (1) विलायत खाँ
    • (2) अमजद अली खान
    • (3) बहादुर खान
    • (4) अली अकबर खाँ
      उत्तर: (1) विलायत खाँ
  5. एक प्रजनन रणनीति का नाम बताइए जिसमें परजीवी एक ही प्रजाति या विभिन्न प्रजातियों के अन्य जीवों की देखभाल का लाभ उठाते हैं जिससे वे अपने बच्चों को पाल सकें।
    • (1) क्लैप्टो परजीविता
    • (2) प्रतिस्पर्धी परजीविता
    • (3) लैंगिक परजीविता
    • (4) शाव परजीविता
      उत्तर: (4) शाव परजीविता
  6. ब्रह्मांड की स्थिर अवस्था की संकल्पना के बारे में किस वैज्ञानिक ने विचार किया था?
    • (1) हेरोल्ड जेफरी
    • (2) ऍडविन हबल
    • (3) पियरे साइमोन लाप्लास
    • (4) फ़्रेड हॉयल
      उत्तर: (4) फ़्रेड हॉयल
  7. वैदिक आर्य सप्त-सिंधु नामक क्षेत्र में रहते थे, जिसका अर्थ सात नदियों द्वारा अपवाहित क्षेत्र है। सात नदियों में से एक झेलम नदी है। इसका प्राचीन नाम क्या था?
    • (1) परुष्णि
    • (2) विपाश
    • (3) अस्किनी
    • (4) वितस्ता
      उत्तर: (4) वितस्ता
  8. अक्टूबर 2021 में, 19 वर्षीया ________ ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।
    • (1) सोनम मलिक
    • (2) सीमा बिसला
    • (3) अंशुमलिक
    • (4) संजू देवी
      उत्तर: (3) अंशुमलिक
  9. भारत में अंग्रेजों द्वारा शुरू की गई राजस्व संग्रह की रैयतवाड़ी व्यवस्था _______ पर आधारित थी।
    • (1) माल्थस के लगान सिद्धांत
    • (2) स्मिथ के लगान सिद्धांत
    • (3) रिकार्ड के लगान सिद्धांत
    • (4) मार्क्स के लगान सिद्धांत
      उत्तर: (3) रिकार्ड के लगान सिद्धांत
  10. प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल सेवाओं पर ध्यान देने के साथ देश भर में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शुरू की गई सबसे बड़ी अखिल भारतीय योजना निम्नलिखित में से कौन-सी है?
    • (1) LaQshya
    • (2) PM-MI
    • (3) PM-ABHIM
    • (4) AB-PMJAY
      उत्तर: (3) PM-ABHIM
  11. नीति आयोग द्वारा तैयार किए गए और नवंबर 2021 में जारी किए गए पहले बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सबसे गरीब राज्य के रूप में उभरा?
    • (1) उत्तर प्रदेश
    • (2) बिहार
    • (3) मिज़ोरम
    • (4) मध्य प्रदेश
      उत्तर: (2) बिहार
  12. भरतनाट्यम दक्षिण भारत के धार्मिक विषयों और _______ के आध्यात्मिक विचारों को व्यक्त करता है।
    • (1) जैन धर्म
    • (2) शैव धर्म
    • (3) सूफीवाद
    • (4) बुद्ध धर्म
      उत्तर: (2) शैव धर्म
  13. निम्नलिखित में से कौन-सा त्योहार ‘टाई ऑफ प्रोटेक्शन’ शब्द से जुड़ा है?
    • (1) रक्षाबंधन
    • (2) करवा चौथ
    • (3) छठ पूजा
    • (4) बैसाखी
      उत्तर: (1) रक्षाबंधन
  14. भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से अनुच्छेद नागरिकता से संबंधित हैं?
    • (1) अनुच्छेद 5 से 11
    • (2) अनुच्छेद 2 से 4
    • (3) अनुच्छेद 25 से 31
    • (4) अनुच्छेद 15 से 21
      उत्तर: (1) अनुच्छेद 5 से 11
  15. एकल के लिए बैडमिंटन कोर्ट की लंबाई कितनी होती है?
    • (1) 13.55 m
    • (2) 13.40 m
    • (3) 13.44 m
    • (4) 14 m
      उत्तर: (2) 13.40 m
  16. 1901 में ‘विलयनों में रासायनिक गतिकी और परासरणी दाब के नियमों की खोज द्वारा प्रदान की गई असाधारण सेवाओं की पहचान’ के लिए नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया था?
    • (1) हेनरी मोइसान
    • (2) हरमन एमिल फिशर
    • (3) स्वांते ऑगस्ट अरहेनियस
    • (4) जैकब्स हेनरिक्स वैन’टी हॉफ
      उत्तर: (4) जैकब्स हेनरिक्स वैन’टी हॉफ
  17. निम्नलिखित में से किसका उपयोग लार्ज हैड्रोन कोलाइडर (LHC) और MRI स्कैनर तथा NMR स्पेक्ट्रोमीटर में अतिचालक चुम्बकों के लिए शीतलन माध्यम के रूप में किया जाता है?
    • (1) क्लोरीन
    • (2) नियॉन
    • (3) हीलियम
    • (4) आर्गन
      उत्तर: (3) हीलियम
  18. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य तापी बेसिन का हिस्सा नहीं है?
    • (1) राजस्थान
    • (2) महाराष्ट्र
    • (3) गुजरात
    • (4) मध्य प्रदेश
      उत्तर: (1) राजस्थान
  19. किस औद्योगिक नीति में अति लघु उद्योग/इकाई के लिए निवेश सीमा बढ़ाकर ₹2 लाख की गई?
    • (1) 1980
    • (2) 1977
    • (3) 1991
    • (4) 1956
      उत्तर: (1) 1980
  20. चोल प्रशासन में, ________ गांवों में सदन होती थी जो मुख्य रूप से ब्राह्मणों द्वारा बसाई गई थी।
    • (1) नागराम
    • (2) सभा
    • (3) उर
    • (4) खिल्य
      उत्तर: (2) सभा

Leave a Comment